
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। मां हीरा बेन त्याग तपस्या की प्रति मूर्ति थी। उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष करके अपने परिवार का पालन पोषण किया। जीवन संघर्ष का जीवंत उदाहरण थी। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने हुडा स्थित कार्यालय पर मां हीरा बेन के निधन पर शोक व्यक्त करने आए लोगों को संबोधित करते हुए कहे। डॉ. अर्चना ने कहा कि उनका पूरा परिवार अच्छे संस्कारों से परिपूर्ण है। ईमानदारी, देश भक्ति की भावना मां हीरा बेन ने उनमें कूट कूट कर भरी हैं। डॉ. अर्चना ने कहा कि मां हीरा बेन सदैव कर्त्तव्य परायणा होने का संदेश देती थी।
कर्तव्य परायण व ईमानदारी के रास्ते पर चलने का आह्वान किया
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उनके संदेश का अक्षरशः पालन कर रहे है। आज भी प्रधान मंत्री मोदी ने बेटे का फर्ज अदा करते हुए मां का अंतिम संस्कार किया साथ ही देश प्रति भी अपना फर्ज नही भूले पूर्व निर्धारित कार्यकर्म गंगा परिषद की बैठक में भी भाग लेंगे। यही कर्त्तव्य पालन की भावना मां हीरा बा को सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. अर्चना ने कहा कि हम मां हीरा बेन के निधन से गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते है। इस अवसर पर गायत्री पाठ, शांति पाठ का उच्चारण करने के बाद उनके उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. अर्चना ने लोगों को मां हीरा बा के कर्तव्य परायण व ईमानदारी के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में रविंद्र भाटिया, डा राजबीर आर्य, बेला भाटिया, दुष्यंत भट्ट, ईश कुमार राणा, दीपक सलूजा, सुनीता गोयल, निशा सिंह, ऋतु रेवड़ी, दिवाकर मेहता, आशा नंद गोगिया, अनीता चावला, दिवाकर मेहता, हरीश कटारिया, विजय शर्मा, सन्नी सेठी, दीनू खुंगेर, पंकज शर्मा बलवान सरीहा, राजेश भारद्वाज, अशोक कालड़ा, महेंद्र कत्याल, साहिल चुग, धर्म दास, जॉनी, आदि शामिल थे।
ये भी पढ़ें : Hiraba Modi Last Rites: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी पंचतत्व में विलीन, पीएम ने पार्थिव देह को खुद दिया कंधा