Panipat News परम संत कृपाल सिंह महाराज ने लाखों लोगों के जीवन को रूहानियत की ओर किया  : संत राजिन्दर सिंह जी महाराज

0
245
पानीपत। सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा संत कृपाल सिंह महाराज के 50वें बरसी भंडारे के अवसर पर कृपाल आश्रम पानीपत और राजेंद्र आश्रम घरौंडा में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाई-बहन उन्हें अपनी भाव-भीनी श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठे हुए। सावन कृपाल रूहानी मिशन (कृपाल आश्रम) के मीडिया प्रभारी चमन गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सावन कृपाल रूहानी मिशन के वर्तमान अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह महाराज का विडियो सत्संग प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि, ”परम संत कृपाल सिंह महाराज ने विश्व शांति और मानव एकता के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने विभिन्न धर्मों, भाषाओं और आस्थाओं से संबंध रखने वाले लोगों को इकट्ठा कर यह समझाया कि हम सब पिता-परमेश्वर के एक बड़े परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने हमें अध्यात्म के मार्ग पर चलना सिखाया और अपनी दिव्य शिक्षाओं को दूर-दूर तक फैलाकर लाखों लोगों के जीवन को रूहानियत की ओर मोड़ दिया।“ कार्यक्रम में उपस्थित अनेक लोगों ने अपने साथ बीते रूहानी अनुभव सभी को बताए। महाराज के 50वें बरसी भंडारे के अवसर पर पानीपत कृपाल आश्रम राजेंद्र आश्रम पानीपत राजेंद्र आश्रम घरौंडा राजेंद्र आश्रम मांडी राजेंद्र आश्रम करहंस रोड के प्रमुख स्थानों पर हजारों की संख्या में लोगों को भोजन वितरित किया गया तथा इसके साथ ही उन्हें मिशन का साहित्य भी निःशुल्क दिया गया। दवाइयां, फल व अन्य उपयोगी वस्तुओं का मुफ्त वितरण किया गया।