पानीपत युवा संगठन ने शोभा यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया

0
378
Panipat News/Panipat youth organization welcomed the Shobha Yatra with great fanfare
Panipat News/Panipat youth organization welcomed the Shobha Yatra with great fanfare
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। सेक्टर 13–17 में अखिल भारतीय किन्नर महा सम्मेलन के दौरान निकाली गई चाक पूजन (शोभा यात्रा) का पानीपत युवा संगठन द्वारा सेक्टर के हेलीपेड के पास बड़ी ही धूमधाम से स्वागत किया गया। प्रधान शशि सचिन कपूर ने संगठन के सदस्यों द्वारा शोभा यात्रा फूल बरसा कर स्वागत किया। संगठन के प्रधान शशि सचिन कपूर द्वारा समाज सेविका गुरु हाजी साधना नायक व गुरु बेबी नायक को पगड़ी पहना कर और फूलमाला पहना कर सम्मानित किया।

किन्नर स्वयं भगवान का रूप है

गुरु हाजी साधना नायक ने कहा कि शशि सचिन कपूर अपने संगठन के साथ मिलकर जो समाजसेवा के कार्य में लगे है, वे उसकी प्रशंसा करती हैं और उन्हें और संगठन को अपना आशीर्वाद दिया। प्रधान सचिन शशि कपूर ने कहा कि किन्नर हमारे समाज का ही अभिन्न अंग है। किन्नर स्वयं भगवान का रूप है। आज किन्नर समाज से किन्नर हर क्षेत्र में उच्च पदों पर है। इस मौके पर तरूण शर्मा, साहिल खान, राहुल सेठी, चिंकी भराडा, वंश कपूर, सरदार राजन सिंह, अनमोल, मयंक, शिवम मेहरा, अजू राणा, मोनू भाटिया, अनिकेत, रमण ओबेरॉय, विक्की हुड्डा, रजत शर्मा आदि शोभा यात्रा का स्वागत करने के दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  US Airstrike In Somalia: सोमालिया में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में अल शबाब के 30 लड़ाके ढेर

ये भी पढ़ें : Kerala High Court: किसी महिला या लड़की को उसकी सहमति के बिना छूना गलत

Connect With Us: Twitter Facebook