पंडित लेख राम आर्य मुसाफिर का 126 वां बलिदान दिवस 6 मार्च को मनाया जाएगा

0
161
Panipat News/Pandit Lekh Ram Arya Musafir's 126th Martyrdom Day will be celebrated on March 6
Panipat News/Pandit Lekh Ram Arya Musafir's 126th Martyrdom Day will be celebrated on March 6
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल पानीपत के सभागार में स्कूल प्रबंधक कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य ने की। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र जागलान ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्राचार्या रेखा शर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा विद्यालय के उप प्राचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के साथ ही बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान रणदीप आर्य ने कहा कि आगामी 6 मार्च को धर्मवीर रक्त साक्षी पंडित लेख राम आर्य मुसाफिर का 126 वां बलिदान दिवस मनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि वेद प्रचार अधिष्ठाता रमेश आर्य होंगे

इस बलिदान दिवस समारोह के मुख्य अतिथि वेद प्रचार अधिष्ठाता रमेश आर्य होंगे। मुख्य वक्ता उमेद सिंह शर्मा मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान राधा कृष्ण आर्य करेंगे। इस समारोह में रोहतक मठ द्वारा संचालित सभी विद्यालयों के प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी प्राचार्या, प्राचार्य, उपाचार्य आदि के साथ साथ जिला के सभी प्रबुद्ध आर्य जन इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। आर्य ने कहा कि पंडित लेखराम एक ऐसे धर्म रक्षक थे, जिन्होंने स्वयं का बलिदान तो दिया ही दिया साथ में अपने परिवार को भी उन्होंने पीछे नहीं रखा।

देश सदा पंडित लेख राम का ऋणी रहेगा

उनका एक पुत्र था उसका भी बलिदान हो गया, परंतु उन्होंने शुद्धि आंदोलन के माध्यम से इस देश की धर्म की रक्षा करने के लिए स्वयं अपना बलिदान भी दे दिया। इसके लिए देश सदा पंडित लेख राम का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि पंडित लेखराम स्वामी दयानंद स्वामी श्रद्धानंद जैसे महा पुरुष धर्म रक्षक इस पृथ्वी पर ना आते तो हमारे धर्म की सुरक्षा होना मुश्किल था। बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने इस बार एमबीबीएस जेईई मेंस और क्लेक्ट की परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि अंकित, प्रिंस, प्रीति, हरीश, सचिन, अमन, सुमित, रमन, यूनिक, विशाल, आशीष आदि शामिल है। प्रबंधक राजेंद्र जागलान व दीपांशु जागलान ने भी संबोधित किया।