Panipat News भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

0
107
Organization of National Executive Meeting of Indian Human Rights Protection Association

खरखौदा: शहर के बीडीएस परिसर में भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत राम शर्मा, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार देवेंद्र अत्री, राष्ट्रीय सचिव सुरेश कंबोज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकार संरक्षण समाज व देश के हित में पीड़ितों की सहायता करने में अग्रिम भूमिका निभा रहा है। संघ की नीतियों को आम जन तक लाभ पहुंचने के उद्देश्य से जिले व अन्य प्रदेशों में वीरतारिकरण किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों को नियुक्ति पत्र देकर पदभार सौंपा गया है। जिनमे एडवोकेट सुधीर गुलिया को प्रदेश कोऑर्डिनेटर, अजय वशिष्ट को प्रदेश सचिव, करण रोहिल्ला को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर संदीप कुमार को सोनीपत जिला अध्यक्ष, राजेंद्र भारद्वाज को जिला उपाध्यक्ष, अनिल भारद्वाज को जिला सलाहकार, एडवोकेट गजे सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। दो अजमेर सिंह को भिवानी जिला अध्यक्ष, अंकित कौशिक को झज्जर जिला सचिव, सोमनाथ सचदेवा को रोहतक जिला अध्यक्ष, सुषमा भारद्वाज को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। कुमारी हेमलता को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के अन्य प्रदेशों में भी संघ का विस्तार करेगा। सभी पदाधिकारियो को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए गए। एडवोकेट कमल शर्मा द्वारा सभी पदाधिकारियो का फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।