Panipat News आईबी कॉलेज में एक दिवसीय इंडस्ट्रियल ट्रिप का आयोजन

0
7
One day industrial trip organized in IB College
One day industrial trip organized in IB College
पानीपत। आई.बी.महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग एवं रसायन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक्सिगो रीसाइक्लिंग प्लांट, नूरवाला, पानीपत के लिए एक दिवसीय इंडस्ट्रियल ट्रिप का आयोजन किया गया। इस ट्रिप में प्रो अश्वनी गुप्ता, प्रो प्रीती, प्रो पूजा शर्मा, प्रो वसुंधरा की अगुवाई में बी.सी.ए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग एवं डॉ विक्रम कुमार,विभागाध्यक्ष, रसायन विभाग ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य डॉ गर्ग बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे (इ-वेस्ट) से मतलब किसी विद्युत या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकले कचरे से  है जो पुराना, टूटा-फूटा, खराब या बेकार होने के कारण फेंक दिया गया हो। इसमें से कुछ चीजें री-प्रोसेस की जा सकती हैं, किन्तु अन्य पूर्ण रूप से कचरा होती हैं। दोनों ही तरह के इलेक्ट्रॉनिक कचरे जैविक रूप से नष्ट होने योग्य नहीं (नॉन-बायोडिग्रेडेबल) होते हैं। एक्सिगो रीसाइक्लिंग प्लांट पहुंचने पर मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चेयरमैन अशोक शर्मा, सचिन कुमार, जनरल मेनेजर ने दल का स्वागत किया और फिर 2 एकड़ में फैले अपने प्लांट का भ्रमण करवाया। इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को कैसे रीसायकल किया जाता है, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाकी उपकरणों के हर छोटे से छोटे पार्ट्स को कैसे अलग किया जाता है और फिर उसमे से जो प्लास्टिक का कचरा निकलता है। उस से ईंधन बनाने की विधि को भी प्रैक्टिकल करके विद्यार्थियों को समझाया। साथ ही साथ खतरनाक केमिकल को कैसे नष्ट किया जाता है यह भी बताया गया। कंप्यूटर विभाग के प्रो अश्वनी गुप्ता ने आई. बी. महाविद्यालय के और से अशोक शर्मा एवं सचिन कुमार का धन्यवाद किया।