• प्रतिस्‍पर्धा में कोमल और विवेक चौहान जीते, रिसर्च से होगा विकास

(Panipat News) पानीपत/ समालखा। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) के एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज विभाग ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। सर सी.वी. रमन और अन्य महान भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में जेसी बोस यूनिव‍र्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्‍नॉलोजी वाईएमसीए फरीदाबाद से प्रो. डॉ.अमलेंदु पाल मुख्‍य अतिथि रहे। उन्‍होंने ग्रीन केमिस्ट्री के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल रासायनिक प्रक्रियाओं और सतत विकास में विज्ञान की भूमिका महत्‍वपूर्ण है। पाइट के निदेशक डॉ. शक्ति कुमार ने वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

उन्‍होंने कहा कि जितने अधिक रिसर्च किए जाएंगे, हम उतने अधिक विकसित हो जाएंगे। रिसर्च एवं पेटेंट को हमें अपनी कार्य प्रकृति में लाना होगा। विभाग की अध्‍यक्ष डॉ. विनय खत्री ने क्वांटम भौतिकी में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान और इस क्षेत्र में भारत की प्रमुख उपलब्धियों पर चर्चा की। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के विषय पर समूह चर्चा रही।

13 छात्रों ने मंच पर अपनी राय रखी। कोमल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विवेक चौहान प्रथम रहे। डॉ. विनय खत्री ने बताया कि पाइट के 30 छात्रों की टीम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा किया, जहां उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी उपलब्धियों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. शक्ति अरोड़ा, डॉ. दिनेंद्र प्रसाद, डॉ. पाल, डॉ. रचना, डॉ. ललित, डॉ. सोनी और डॉ. अनु मौजूद रहीं।

Panipat News : वृंदावन ट्रस्ट ने देवी मंदिर के प्रांगण में किया ध्वज पूजन समारोह का आयोजन