Panipat News मुल्तान सावन ज्योत महोत्सव हवन यज्ञ के साथ हुआ आरंभ

0
156
Panipat News Multan Sawan Jyot Mahotsav started with Havan Yagya
पानीपत। मुल्तान भवन मॉडल टाउन में आज सातवें मुल्तान सावन जोत महोत्सव श्री गणेश जी के पूजन एवं हवन यज्ञ के साथ श्री दाऊजी महाराज ब्रह्म ऋषि श्रीनाथजी महाराज एवं श्री वेद प्रकाश महाराज की पावन अध्यक्षता में इसकी शुरुआत की गई। मुल्तान सावन जोत के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि हवन यज्ञ में  मुख्य यजमान  मदन लाल अनेजा,अनिल पहलवान समाजसेवी एवं रमेश नांगरू, सुभाष भाटिया, बलदेव गांधी, तिलक राज मिगलानी, गुलशन लखीना के द्वारा हवन पूजन किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत सभी संत महात्माओं का फूल माला के साथ स्वागत किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम शाह, अशोक बांगा, चंद्रशेखर शर्मा, विशेष रूप से उपस्थित थे। शाम को 5 बजे मुल्तान भवन से एक शोभा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे संजय भाटिया, प्रमोद विज विधायक शहरी, महिपाल ढांडा मंत्री हरियाणा सरकार, लोकेश नांगरू पूर्व पार्षद, संजीव दहिया पूर्व पार्षद, इंद्रजीत कथूरिया, विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन वेद बांगा और कैलाश नारंग द्वारा किया गया समिति के सभी सदस्य गिरीश माटा, सुनील पुनियानी, हरीश कोचर, गुलशन अरोड़ा,जॉनी पुनियानी, राहुल मनचंदा, विकी अरोड़ा, राजकुमार, ओम प्रकाश, यश ग्रोवर, तिलक राज मिगलानी, ज्ञान सागर,निशांत चुघ, नरेश टेहरी,जय सिंह, निर्मला दिलौरी सभी का पूर्ण सहयोग रहा*