भारतीय सेना के जवानों के लिए सांसद संजय भाटिया और विधायक प्रमोद विज ने भेजी दीवाली की मिठाई

0
192
Panipat News/MP Sanjay Bhatia and MLA Pramod Vij sent Diwali sweets for the soldiers of the Indian Army
Panipat News/MP Sanjay Bhatia and MLA Pramod Vij sent Diwali sweets for the soldiers of the Indian Army
  • सैनिकों के साथ खुशियाँ साझा करना हर भारतवासी के लिए गर्व की बात: सांसद भाटिया
  • हमारी रक्षा में सरहद पर तैनात प्रहरी भी हर भारतीय परिवार का हिस्सा : विज
आज समाज डिजिटल, पानीपत: 
पानीपत। शुक्रवार की सुबह पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज के कार्यालय से भारतीय सेना के सैनिकों के लिए दिवाली के उपलक्ष्य में लगभग 1000 किलो मिठाई से भरी गाड़ी को सांसद संजय भाटिया और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, निगम पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चंडी देवी सेना मुख्यालय, चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। वाहन के साथ विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज और सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया ने चंडीगढ़ सेना मुख्यालय जाकर स्वयं अपने हाथों से यह भेंट सेना अधिकारियों को सौंपी।

वीर सपूतों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करना हर भारतवासी के लिए गर्व की बात

इस अवसर पर मौजूद सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मां भारती के वीर सपूतों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करना हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है| सैनिक अपना सर्वस्व दांव पर लगाकर दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं और उनकी वजह से ही हम भारतवर्ष में मनाए जाने वाले हर त्यौहार का आनंद ले रहे हैं| वहीं विधायक प्रमोद विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी सेना के साथ दिवाली मनाने का निर्णय लिया है, जोकि इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश के प्रधान सेवक भारतीय सेना के हर जवान को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। हमारी रक्षा में सरहद पर तैनात प्रहरी हर भारतीय परिवार का हिस्सा हैं।

कार्यकर्ताओं में भी खूब दिखा उत्साह 

कार्यक्रम में उपस्थित हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में सेना के लिए भेजी जा रही दिवाली मिठाई के लिए खूब उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के साथ भारतीय सेना जिंदाबाद के भी नारे लगाए। वहीं कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा।

महिला मोर्चा ने भी सैनिक भाइयों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

भाजपा पानीपत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदु कुकरेजा भी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंची और सैनिक भाइयों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे सैनिक भाइयों की वजह से हम सुरक्षित हैं और सैनिकों की वीरता पर हमें गर्व है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डिप्टी मेयर रविन्द्र फुले, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुर्जर, हरीश कटारिया, सुनील कंसल, दिवाकर मेहता और नगर निगम पार्षद अशोक कटारिया, अश्वनी धींगडा, अतर सिंह रावल, योगेश डावर, जसमेर शर्मा, अनिल मदान, दर्शन वधवा, चंद्र सहगल, विजय कक्कड़, पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी, योगेश डावर, विजय सहगल, अशोक छाबड़ा, अशोक नारंग मौजूद रहे।