Panipat News नेहरू हाउस में जीती मैथ पोएट्री 

0
86
Math Poetry won in Nehru House
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में कक्षा 4 से 6 के लिए अंतर सदन मैथ्स पोय्टयरी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने छोटी-छोटी कविताओं के माध्यम से मैथ के फॉर्मूलों को समझाया और बताया कि गणित के बिना समाज और दुनिया का कोई अस्तित्व भी नहीं है और सूझबूझ करके ही गणित को सरल रूप में सीखा जा सकता है। गणित को कठिन कहना गलत है यदि हम इसे सूझबूझ कर समझ कर हल करते हैं तो हम इसे आसानी से समझ सकते हैं। बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी कविताओं के माध्यम से सर्किल, स्ट्रेंज नंबर इत्यादि को बड़ी कुशलता से सभी को समझाया। आज के इस प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों ने यह सीखा  कि कोई भी विषय यदि समझ से किया जाए तो कुछ भी कठिन नहीं है। अनीता अज्ञी ने कुशलता पूर्वक आज के इस कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा प्रथम स्थान पर नेहरू सदन, दूसरे स्थान पर विवेकानंद सदन, तीसरे स्थान पर टैगोर सदन और चौथे स्थान पर दयानंद सदन रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने आज के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की विषय में रुचि बढ़ती है और वह आसानी से विषय को समझने और हर कार्य को करने में सक्षम हो सकते हैं। विद्यालय के अध्यापिकाओं ने भी छात्राओं के साथ सभागार में उपस्थित रहकर आज के कार्यक्रम का आनंद उठाया।