सनातन धर्म में सबसे प्रभावशाली और चमत्कारी पूजा है महा रूद्राभिषेक: पंडित देव नारायण उपाध्याय
Panipat News/Maha Rudrabhishek is the most effective and miraculous worship in Sanatan Dharma: Pandit Dev Narayan Upadhyay
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। शनिवार को पूर्व यान घाटी पचरंगा बाजार स्वयंभू हनुमान मंदिर के प्रांगण में पंडित देव नारायण उपाध्याय (ज्योतिषाचार्य) के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित देव नारायण उपाध्याय (ज्योतिषाचार्य) ने बताया कि महा रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग का पवित्र स्नान किया गया और यह सनातन धर्म में सबसे प्रभावशाली और चमत्कारी पूजा है। महा रुद्राभिषेक करके भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करते हैं।
महा रूद्राभिषेक शिवभक्तों के लिए अत्यंत लाभप्रद
महा रुद्राभिषेक करने के बारे में जानकारी देते हुए पंडित देव नारायण उपाध्याय (ज्योतिषाचार्य) ने बताया कि महा रूद्राभिषेक शिवभक्तों के लिए अत्यंत लाभप्रद है। ‘सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका:’ अर्थात सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र से संबंधित हैं। पंडित देव नारायण उपाध्याय (ज्योतिषाचार्य) ने बताया कि जैसा की मंत्र से साफ है कि रुद्र ही सर्वशक्तिमान हैं। यह भगवान शिव का प्रचंड रूप है इस रूप की विधि-विधान से पूजा करने पर ग्रह-नक्षत्रों की बाधाएं दूर होती हैं और वे शुभ फल देते हैं।
रोगों और परेशानियों से मुक्ति मिलती है
साथ ही रोगों और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। स्वयंभू हनुमान मंदिर के पावन परिसर में महा रुद्राभिषेक के साथ-साथ भगवान शंकर की महिमा का गुणगान भजन कीर्तन कर किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने महा रुद्राभिषेक में भाग लिया और भगवान शंकर की मंगल आरती की। इस मौके पर लाला संजय गर्ग राघव हैंडलूम वाले, बृजेश नंदन मिश्रा, मनोज ठाकुर, पल्लवी, अश्विंदर चौहान, रामादेवी, राजकुमार पाठक, भगवान दास बरेजा, डॉ पवन शर्मा, रेखा शर्मा, गुलशन चावला, गुलशन कपूर, दीपक मंगला प्रधान उर्फ दीपू आदि मौजूद रहे।