पानीपत जिला जेल में उम्रकैदी ने लगाया फंदा 

0
242
Panipat News/Life prisoner hanged himself in Panipat district jail
Panipat News/Life prisoner hanged himself in Panipat district jail
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जिले के गांव सिवाह स्थित जिला जेल में एक उम्रकैदी ने बाथरूम की टोंटी से गमछे का फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। कैदी पिछले 15 साल से हत्या के अपराध में जेल में बंद था। उसने रात डेढ़ बजे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बाथरूम में गए एक कैदी ने शव को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में शव को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल भिजवाया गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

एक माह की छुट्टी काटकर वापस जेल आया था

जानकारी मुताबिक गांव अदियाना निवासी रणबीर (57) मतलौडा में चार नंवबर 2007 को हुए हत्या के मामले का आरोपी था। उस पर अदालत दोष साबित कर चुका थी। अब वो यहां पर उम्रकैद की सजा काट रहा था। कुछ दिन पहले उसके पास 50 ग्राम चरस भी मिली थी। इस मामले में भी सेक्टर 29 थाना पुलिस ने उस पर केस दर्ज किया था। चार नवंबर को वह एक माह की छुट्टी काटकर वापस जेल आया था। बताया जा रहा है कि वो परेशान चल रहा था। उसने सोमवार रात डेढ़ बजे बाथरूम में जाकर टोंटी से फंदा लगाकर जान दे दी।