Panipat News : विजय दशमी पर्व के उपलक्ष में जैन परिवार द्वारा किया गया लंगर प्रसाद का वितरण

0
37
Langar Prasad distributed by Jain family on the occasion of Vijay Dashami festival

(Panipat News) पानीपत। शनिवार को सेक्टर 24, दशहरा मैदान में विजय दशमी के उपलक्ष में जैन परिवार द्वारा लंगर प्रसाद वितरण किया गया। लंगर प्रशाद मुनीष जैन, विशाल जैन व विकास जैन ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर वितरित किया।

इस मौके पर मुनीष जैन व विशाल जैन ने बताया कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धर्म शास्त्रों में इस दिन को बहुत ही शुभ माना गया है, गौरतलब है कि समाजसेवी मुनीष जैन टीम विधायक प्रमोद विज के ईमानदार और सच्चे सिपाही भी है।

इस मौके पर दीक्षित जैन, शिक्षित जैन, अंकुर जैन, दक्षिण मंडल शहरी के अध्यक्ष तरसेम गर्ग व दक्षिण मंडल शहरी के अन्य सदस्य मुख्यरूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Panipat News : नशा मुक्ति अभियान के तहत पूरे भारत में रेस एक्रास इंडिया साईकिल यात्रा का पानीपत पहुँचने पर किया स्वागत-डॉ नवीन नैन भालसी