शहीदी दिवस पर लंगर का आयोजन

0
350
Panipat News/Langar organized on Martyrdom Day
Panipat News/Langar organized on Martyrdom Day
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। पानीपत में शहीदी दिवस पर नवल सिनेमा के पास हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स  (रोहतक) की पानीपत इकाई, हेल्पिंग यूथ वेलफेयर सोसाइटी व अमन स्वीट्स द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि 27 दिसंबर 1704 में गुरुगोविंद सिंह के दो साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम धर्म कबूल न करने पर सरहिंद के नवाब ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था, वहीं आज पानीपत की दो संस्था द्वारा उनकी याद में शहीद दिवस के उपलक्ष में राजमा चावल व दूध के लंगर का आयोजन किया गया।

इस्लाम कबूल न करने पर दीवार में जिंदा चुनवा दिया था

ऐसे में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान सरदार कुलवंत सिंह ने बताया कि आज शहीदी दिवस हम सबको उन वीरों को याद करना चाहिए, जिनकी वजह से आज हमारा धर्म बचा हुआ है। गुरु गोविंद सिंह के दो साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम कबूल न करने पर दीवार में जिंदा चुनवा दिया था, वहीं हेल्पिंग यूथ वेलफेयर सोसायटी के प्रधान प्रवीण वर्मा ने भी शहीदी दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह के दो साहबजादो की बलिदानी पर शहीदी दिवस के रूप में मनाते हुए उन वीरों को याद किया, जिनकी हिम्मत और बलिदान ने भारत के धार्मिक इतिहास को जिंदा रखा। वही इस मौके पर हेल्पिंग यूथ वेलफेयर सोसाइटी से प्रधान प्रवीण वर्मा, पीयूष, भव्य, वीरा मनचंदा, हर्षित, राहुल तायल, हनी ढींगरा, मानिक शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –Film Pathaan: विवादों के बीच अब इस वजह से सुर्खियां बटोर रही शाहरुख-दीपिका की ‘पठान’

यह भी पढ़ें –Actress Urfi Javed : टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को दी जान से मारने की धमकी

Connect With Us: Twitter Facebook