आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। समालखा सतगुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से आज प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन, नजदीक सैंट मैरी स्कूल में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें विनोद वोहरा,मैंबर इंचार्ज, संत निरंकारी मंडल ने फरमाया कि परमात्मा एक ही है अल्लाह एक ही है। एक को जानो, एक को मानो ,एक हो जाओ के अनुसार चलना ही भक्ति है। जब इंसान सत्संग में आकर ब्रह्मज्ञान लेता है तभी मानव जीवन का मूल्य पता चलता है। तभी इंसानियत वाले गुण इंसान में आते है।

84 लाख योनि भुगतने के बाद हमें मनुष्य का चोला मिला
सत्संग के कार्यक्रम में पहुंचने पर संयोजक अरविंद डावर ने फूलों के बुके देकर विनोद वोहरा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने आगे फरमाया की 84 लाख योनि भुगतने के बाद हमें मनुष्य का चोला मिला है। इसलिए हमें समय का लाभ उठाकर परमात्मा की जानकारी करनी चाहिए। इस मौके पर पानीपत के संयोजक अरविंद डावर ,बाबरपुर के मुखी जोगिंदर जुनेजा व नामुंडा के मुखी विनोद सहित हजारों बहन भाई उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन
ये भी पढ़ें : राहत: रेलवे चलाएगा 205 स्पेशल ट्रेनें, ये है समय और रूट
ये भी पढ़ें : अस्थियां विसर्जन करने गया था परिवार, हादसे में 6 ने प्राण गवाएं
ये भी पढ़ें : ऐसा जिम, जहां सांड करते हैं कसरत