Haryana Vigyan and Yuva Vigyan Ratna Awards : हरियाणा विज्ञान रत्न एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदन 31 जुलाई तक : डीसी

0
235
Panipat News/Haryana Vigyan and Yuva Vigyan Ratna Awards
Panipat News/Haryana Vigyan and Yuva Vigyan Ratna Awards
Aaj Samaj (आज समाज),Haryana Vigyan and Yuva Vigyan Ratna Awards,पानीपत: हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा वर्ष 2023 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से अधिक की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से कम की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार से जुड़े दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी dst.highereduhry.ac.in पर देखी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  IIFA 2023: नोरा फतेही के ब्लू आउटफिट और लहराती जुल्फों ने चुराया फैंस का दिल

यह भी पढ़ें : Cannes 2023 Updates: कान्स में हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने बिखेरे जलवे

Connect With Us: Twitter Facebook