दूसरी बार फिर यमुना पार हरियाणा के खोजकीपुर गांव के किसानों की फसल कटवाने पहुंचा प्रशासन

0
219
Panipat News/Haryana-UP border dispute
Panipat News/Haryana-UP border dispute
  • भाजपा व कांग्रेस नेताओं में श्रेय लेने की लगी होड, सीएम के आदेश पर दूसरी बार प्रशासन ने कटवाई फसल
  • भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छौक्कर ट्रैक्टर चलाकर यमुना पार किसानों की फसल कटवाने पहुंचे
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत : खोजकीपुर गांव में यमुना बांध के अंदर यमुना पार प्रशासन ने पुलिस बल के साथ दूसरी बार कम्बाईन मशीनों से किसानों के साथ उनकी गेहूं की फसल कटाई। इस दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ, बल्कि यूपी के किसान उक्त जमीन के पास भी नहीं आए। जानकारी अनुसार यमुना बांध के अंदर यमुना बांध के अंदर यमुना पार गेहूं की फसल की कटाई को लेकर हरियाणा के खोजकीपुर व यूपी के टांडा गांव के किसानों का आपस में विवाद चल रहा था कि उक्त फसल की कटाई कौन करेगा। जिसको लेकर करीब चार दिन पहले हरियाणा के प्रशासन ने खोजकीपुर के किसानों को ले जाकर फसल की कटाई का काम शुरू करवा था।

एक दिन कटाई का काम चलने के बाद काम बंद हो गया था

इस दौरान यूपी के किसान भी विरोध करने के लिए आ गए थे, लेकिन हरियाणा के प्रशासन ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि उक्त जमीन का रकबा हरियाणा का है और हरियाणा के किसान ही उक्त फसल की कटाई करेगें। एक दिन कटाई का काम चलने के बाद काम बंद हो गया था। बुधवार फिर प्रशासन पुलिस बल के साथ हरियाणा के किसानों की फसल कटवाने के लिए यमुना पार पहुंचा और गेहूं की फसल की कटाई शुरू करवाई। इस दौरान यूपी का कोई किसान नहीं पहुंचा और शान्ति पूर्ण माहौल में फसल की कटाई करवाई गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार बापौली कैलाश चंद व बापौली थाना प्रभारी अतर सिहं भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

भाजपा व कांग्रेस के नेताओं में फसल कटवाने की श्रेय लेने की लगी होड़

खोजकीपुर गांव में यमुना बांध के अंदर यमुना नदी के पार किसानों की गेहूं की फसल कटवाने का श्रेय लेने की भाजपा व कांग्रेस नेताओं में होड़ लगी हुई है। गत दिनो प्रशासन किसानों की फसल कटवाने के लिए पहुंचा तो कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर भी मौके पर पहुंच गए और इसका श्रेय लेना चाहया। वही बुधवार को प्रशासन किसानों की फसल कटवाने के लिए पहुंचा तो विधायक धर्म सिंह छौक्कर व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छौक्कर भी किसानों के साथ फसल कटवाने के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि संजय छौक्कर के मोके पर पहुंचे ही विधायक धर्मसिहं छौक्कर उन्हे आता देखकर चल पडें।

सीएम के आदेश पर हुआ कटाई का काम शुरू-संजय छौक्कर

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छौक्कर ने कहा कि जनता सब जानती है कि हरियाणा के किसानों की फसल की कटाई सीएम के आदेश पर शुरू की गई है। छौक्कर ने बताया कि कटाई बंद होने के कारण किसान सांसद संजय भाटिया व जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता से मिले थे। इसके उपरांत सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी किसानों ने अपनी फसल की कटाई की मांग की थी। जिस पर सीएम ने कार्यवाही करते हुए डीसी पानीपत को आदेश दिए थे कि अगर जमन हरियाणा के किसानों की है तो उक्त फसल की कटाई हरियाणा के किसानों द्वारा ही की जाए। जिस पर कार्यवाही करते हुए डीसी के आदेश पर प्रशासन किसानों के साथ यमुना पार फसल कटवाने पहुंचे और कटाई शुरू कराई। इस दौरान यूपी का कोई किसान विरोध करने नहीं पहुंचा।

टैक्टर लेकर किसानों की फसल कटवाने के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

यमुना नदी से लगते करीब 5 गांवों के सीमा विवाद को लेकर खोजकीपुर गांव के किसानों की प्रशासन के साथ फसल कटवाने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छौक्कर स्वयं ट्रैक्टर चलाकर यमुना नदी के अंदर से यूपी की और पहुंचे और प्रशासन के साथ खड़े होकर किसानों की फसल की कटाई कराई ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो सकें। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं का आभार जताया कि उन्होने हरियाणा के किसानों की फसल कटवाने के लिए भरपूर सहयोग किया है। जिसकी बदौलत हरियाणा के किसानों को उनका हक मिल सका है।

यह भी पढ़ें : पीएफआई मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केस को यूपी से केरल ट्रांसफर करने से किया इनकार

यह भी पढ़ें : सरकारी अवकाश सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन महाराजा अजमीढ़ की जयंती भी जोड़ी जाएगी- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Connect With Us: Twitter Facebook