Panipat News हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र एवं सरस्वती डी.ए.वी. स्कूल जागसी द्वारा तीज उत्सव आयोजित 

0
75
Panipat News Haryana Kala Parishad Kurukshetra and Saraswati D.A.V. Teej festival organized by school jagsi
पानीपत। सरस्वती डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जागसी (सोनीपत) में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया गया। सरस्वती डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जागसी द्वारा छात्रों को विलुप्त होती हरियाणा संस्कृति के बारे में अवगत कराने हेतु हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्रों ने हरियाणवी लोकगीत एवं नृत्य का लुत्फ उठाया तथा हरियाणवी संस्कृति के बारे में जाना। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय निदेशक सुरेश कुमार द्वारा की गई। उन्होंने बच्चों को बताया कि इस कार्यक्रम की प्रस्तुति हरियाणा सरकार के सौजन्य से हरियाणा कला परिषद द्वारा बच्चों को हरियाणवी संस्कृति के बारे में जागरूक करने हेतु की गई है, ताकि विद्यार्थी अपनी संस्कृति के बारे में जान सके। हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा महेन्द्र सिंह एवं दल भेजा गया। उन्होंने ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दी कि चार चांद लगा दिए। जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा हरियाणा कला परिषद का धन्यवाद किया गया। इस विद्यालय कार्यक्रम में विकास, नरेश, अजमेर, सचिन, सुमित्रा, बबीता, कमलेश, प्रमिला, काजल, कोमल, ज्योति, उषा, सुमन, ममता, ट्विंकल एवं स्कूल के सभी सदस्य मौजूद रहे।