![Panipat News/Gratitude to Chief Minister Manohar Lal for implementing law against conversion prevention law: Saluja Panipat News/Gratitude to Chief Minister Manohar Lal for implementing law against conversion prevention law: Saluja](https://www.aajsamaaj.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221221-WA0009-696x975.jpg)
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। लोगों की भावनाओं के विरुद्ध, जबरदस्ती धर्म बदलवाना या लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाना उनके मन व आत्मा को बुरी तोड़ देता है। परंतु मजबूर इंसान कुछ नहीं कर पाता था। अब हरियाणा सरकार ने विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन कानून बना कर उन मजबूर लोगों के हितों को सुरक्षित कर दिया है। विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन कानून लागू करने के लिए मुख्य मंत्री मनोहर लाल को कोटि कोटि धन्यवाद करते है।
ये कानून हमारी संस्कृति का संरक्षण करेगा
ये शब्द पानीपत संस्कृति मंच के प्रधान व भाजपा प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने अपने सनौली रोड स्थित कार्यालय से एक विज्ञप्ति जारी कर कही। सलूजा ने कहा कि इस विधान से असहाय लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के अपने हितों की रक्षा कर पाएंगे। साथ जुर्माने की राशि पीड़ित की देने पर पीड़ित को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। ऐसी उम्दा सोचा रखने के लिए मुख्य मंत्री मनोहर लाल बधाई व धन्यवाद के पात्र है। ये कानून हमारी संस्कृति का संरक्षण करेगा।
ये भी पढ़ें :मुख्यमंत्री की आयुष्मान भारत चिरायु योजना न होती तो शायद न बच पाती जान : मरीज इंद्रजीत
ये भी पढ़ें : हरियाणा कार्ड बनाने में जिला महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर
ये भी पढ़ें : मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर