गौ माता के पालन व रक्षा को सरकार संकल्प बद्ध : सलूजा 

0
256
Panipat News/Government is determined to protect and protect cow: Saluja
Panipat News/Government is determined to protect and protect cow: Saluja

आज समाज डिजिटल, पानीपत :

पानीपत। प्रदेश में गौ माता का संरक्षण कैसे हो। उनके कल्याण के क्या क्या उपाय किए जाएं मुख्य मंत्री मनोहर लाल सदैव इस प्रयास में लगे रहते है। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख गजेन्द्र सलूजा ने अपने सनौली रोड स्तिथ कार्यलय पर गोरख नाथ गौ शाला के उनसे मिलने आए एक प्रति निधि मंडल को संबोधित करते हुए कही। सलूजा ने कहा मुख्य मंत्री ने गौशाला में प्रति गाय मिलने वाली सहायता बढ़ाई है।

देशी गाय पालन ने पर पच्चीस हजार रूपए की सहायता दे रही है

गौ शाला में पंचग्वय को बढ़ाने के प्रचार प्रसार की और ध्यान दे रही है। सलूजा ने कहा की हरियाणा सरकार ने गौ हत्या की सजा कड़ी कर गौ कशी रोकने का अहम कदम उठाया है। सलूजा ने कहा सरकर गौ पालन को बढ़ावा देने के लिए देशी गाय पालन ने पर पच्चीस हजार रूपए की सहायता दे रही है। इस अवसर भाजपा ज़िला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राण, जिला भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख प्रदीप उपाध्याय, अंकुर मलिक तथा अजय घनघस मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : हिंदू धर्म में करवाचौथ पर्व महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत : मेघा भंडारी

ये भी पढ़ें : बड़ी सौगात : वंदे भारत ट्रेन का करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

Connect With Us: Twitter Facebook