
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। गीता विश्वविद्यालय द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के चलते पानीपत में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। गीता विश्वविद्यालय द्वारा आस पास के गांव और पानीपत में भी तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विकास सिंह, उपकुलपति डॉ गुलशन चौहान व अन्य ने तिरंगा पदयात्रा को झंडी दिखाकर विश्वविद्यालय से रवाना किया। यह यात्रा पानीपत की प्रमुख सड़कों से होते हुए लघु सचिवालय पर समाप्त हुई।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया
इस दौरान तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए बच्चों द्वारा सभी को तिरंगे व तुलसी के पौधे बांटे गए व हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। विश्वविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों और सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को भी तिरंगे बांटे गए। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एसपी बंसल ने सभी विद्यार्थियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए, जिससे युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर डॉ राजेश धीमान, धर्मवीर, नवीन, अजय व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें महादेव की आराधना से मिलता है मोक्ष
यह भी पढ़ें हनुमान जी ने भक्तों से जुड़ा शनिदेव ने दिया था वचन
ये भी पढ़ें : सोमवती अमावस्या के दिन दुर्लभ संयोग
ये भी पढ़ें : पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ