हर घर तिरंगा आभियान के बारे गजेंद्र सलूजा ने बैठक – तिरंगा हमारी आन बान शान साथ हमारी सम्प्रभुता का प्रतीक : सलूजा 

0
227
Panipat News/Gajendra Saluja held a meeting about the Tiranga campaign at Har Ghar
Panipat News/Gajendra Saluja held a meeting about the Tiranga campaign at Har Ghar
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख एवं हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक गजेंद्र सलूजा ने अपने सनौली रोड स्थित कार्यालय पर दक्षिणशहरी मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक ली। बैठक को सम्बोधित करते हुए गजेंद्र सलूजा ने कहा की तिरंगा हमारी आन बान शान के साथ साथ हमारी संप्रभुता का प्रतीक हैं, तिरंगे का नाम सुनते ही शरीर देश के प्रति जुनून जाग जाते हैं। तिरंगे की शान के लिए ना जाने कितने बलिदानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

 

 

Panipat News/Gajendra Saluja held a meeting about the Tiranga campaign at Har Ghar
Panipat News/Gajendra Saluja held a meeting about the Tiranga campaign at Har Ghar

हर कार्यकर्ता हर घर जाकर दस्तक देगा लोगों को प्रेरित करेगा

उन्होंने कहा कि तिरंगे के गौरव हेतु जी हर हर घर तिरंगा आभियान चलाया जा रहा है वो देश के लोगों में देश भक्ति का नया संचार करेगा। उन्होंने कहा की हम सब सौभाग्य शाली हैं कि इस पवित्र अभियान से जुड़ने का मौका हमें मिला हैं। हर कार्यकर्ता हर घर जाकर दस्तक देगा लोगों को प्रेरित करेगा। नई पीढ़ी को जागृत करेगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय कांत शर्मा ने की विजय शर्मा ने आश्वासन दिया की सभी शक्ति केंद्र, प्रमुख बूथ आदि पूरी तन्मयता से जुड़ेगा। बैठक मुख्य रूप से नरेंद्र तकियार, निशा बंसल, महेंद्र कत्याल, संजय जैन आदि मौजूद रहे।