World Human Spiritual Center : विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

0
271
Panipat News/Free Medical Check-up Camp Organized By Vishwa Manav Ruhani Kendra
Panipat News/Free Medical Check-up Camp Organized By Vishwa Manav Ruhani Kendra
  • 100 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां वितरित
Aaj Samaj (आज समाज), World Human Spiritual Center,पानीपत : पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां भी प्रदान की गई। संस्था के सेवादारों ने बताया कि विश्व मानव रूहानी केन्द्र (पंजीकृत) एक परोपकारी एवं अध्यात्मिक संस्था है।

जन कल्याण कार्यों में लगातार प्रशासन को सहयोग जारी रखेगा

यह संस्था संत बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, अध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जन कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के समाज सेवी कार्यों का आयोजन करती है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों में पूरी ऊर्जा एवं जोश के साथ चैरिटी कार्य किए गए। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं। विश्व मानव रुहानी केन्द्र समाज सेवा के ऐसे जन कल्याण कार्यों में प्रशासन को लगातार सहयोग जारी रखेगा। इस अवसर पर पार्षद सतीश सैनी सहित विश्व मानव रूहानी केंद्र के सेवादार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Russian President Vladimir Putin पर मंडराया सैन्य विद्रोह का खतरा

यह भी पढ़ें : Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में गैस रिसाव के कारण 3 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : Weather 30 April Update: पूर्वी भारत में लू, पंजाब व हरियाणा सहित उत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

Connect With Us: Twitter Facebook