Panipat News : फ्लाइंग क्‍लब और पाइट ने बनाया नैनो जंगल, 600 पौधे रोपे

0
316
Panipat News : फ्लाइंग क्‍लब और पाइट ने बनाया नैनो जंगल, 600 पौधे रोपे
Panipat News : फ्लाइंग क्‍लब और पाइट ने बनाया नैनो जंगल, 600 पौधे रोपे
  • सेक्‍टर 13-17 में ग्रीन बेल्ट पर रोपे पौधे, पर्यावरण के लिए 22वां नैनो जंगल बना

Panipat News | पानीपत। शहर की आबोहवा बेहतर करने के लिए फ्लाइंग क्‍लब ट्रस्‍ट और शिक्षण संस्थान पाइट ने बड़ी पहल की। सेक्टर 13-17 में एक नैनो जंगल बनाया गया। यहां पर 600 पौधे रोपे गए। खास बात ये है कि यहां पर सौ से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए। एक बार फि‍र से शहर में पंछी चहचहा सकें, पेड़ों पर घोंसले बना सकें, शहर की हवा साफ हो सके, इसी सोच के साथ नैनो जंगल बनाए जा रहे हैं। क्लब के सदस्यों के साथ पाइट अंसल एवं पाइट कॉलेज के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ से यहां पौधे रोपे।

फ्लाइंग क्‍लब ट्रस्ट के चेयरमैन नितिन अरोड़ा ने बताया कि पानीपत शहर में अब तक 21 नैनो जंगल बनाए जा चुके हैं। नैनो जंगल का कांसेप्ट ये है कि एक जगह पर अलग-अलग तरह के पौधे रोपे जा सकें। इन्‍हें वृक्ष बनाया जाए। इन जगहों पर छाया वाले, फल देने और औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए जाते हैं। अब तक जहां भी नैनो जंगल बनाए गए हैं, वहां पर पौधों ने वृक्ष का रूप ले लिया है।

सुबह-सुबह और शाम के वक्त वहां पर पंछियों के चहचहाने की मीठी आवाज सुनाई देती है। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि पौधरोपण के इस मिशन में बच्चों को भी जोड़ा गया है, ताकि उन्हें पर्यावरण का महत्व पता चल सके। रोजाना बच्चे इसी जगह से गुजरेंगे और अपने रोपे हुए पौधों को बड़ा होते हुए देखेंगे।

22वें नैनो जंगल में सहजन, नीम, बरगद, पीपल, जामुन, आम, अमरूद और चंपा सहित सौ के करीब अलग-अलग पौधे रोपे गए। इस अवसर पर पाइट अंसल स्कूल की प्रिंसिपल कल्पना, मोहित चुघ, केशव गंगवानी, अशोक सुनेजा, आलोक चानना, विशाल, लक्‍की, दीपक, मनोज डुडेजा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : ज्वैलर्स के लिए सेमिनार का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस अंबाला ने किए 22 भारी वाहनों के चालान

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गायन प्रतियोगिता का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीएवी स्कूल नारायणगढ़ पहुंचा पुस्तक प्रदर्शनी वाहन, पर्यावरण, सामान्य ज्ञान, साहित्य व कथा कहानियों का भंडार है पुस्तकें : एसपी