कृषि के साथ पशु पालन और मत्सय पालन की ओर भी अग्रसर हों किसान: उपायुक्त

0
208
Panipat News/Fisheries Farmers Prosperity cum Scheme
Panipat News/Fisheries Farmers Prosperity cum Scheme
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृषि के साथ-साथ पशुपालन और मत्सव पालन को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक दिशा में कार्य कर रही है, ताकि किसानों की आय में स्थाई वृद्धि हो सके। वर्तमान में मत्सय क्षेत्र में देश व हरियाणा प्रदेश निरन्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला के किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे कृषि के साथ-साथ पशुपालन और मत्सय पालन की ओर भी रूचि दिखाएं ताकि उनके लिए स्थाई कृषि आय में और बढौतरी हो सके।

योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए कार्यालय में भी सम्पर्क करें

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने मत्सय पालन कार्य के लिए मत्सय किसान समृद्धि सह योजना नाम से एक नई उप योजना शुरु की है। इस योजना का उद्देश्य मछली विक्रेता और मत्सय क्षेत्र में लगे सुक्षम और लघु उद्यमियों की आय को और बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मत्सय पालन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है, ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा उन्नति कर सके। इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए जिला के किसान जिला मत्सय विभाग के कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का आयोजन

यह भी पढ़ें : यादव धर्मशाला में हुई भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की बैठक

यह भी पढ़ें : इंद्री में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया राजकुमार सैनी के बिगड़े बोल

Connect With Us: Twitter Facebook