Fauji Joni Pandit : ढोढपुर के फौजी जोनी पंडित ने लेह लद्दाख की सबसे ऊची बर्फीली चोटी फतह कर फहराया तिरंगा

0
384
Panipat News-Fauji Joni Pandit
लेह लद्दाख की सबसे ऊंची बर्फीली चोटी पर तिरंगा फहराते ढोढपुर निवासी जोनी पंडित।
Aaj Samaj (आज समाज),Fauji Joni Pandit, पानीपत: समालखा खंड के गांव ढोढपुर निवासी आर्मी में कार्यरत जोनी पंडित ने लेह लद्दाख की सबसे ऊंची बर्फीली चोटी पर फतह हासिल कर भारत का तिरंगा झंडा लहराते हुए क्षेत्र व गांव का नाम रोशन किया है। जानकारी अनुसार ढोढपुर गांव निवासी जोनी पंडित पुत्र राजू शर्मा भारतीय फौज में लेह लद्दाख के सोनमार्ग में कार्यरत है। और फौजियों को पहाड़ियों पर चढने का अभ्यास कराते है। इस दौरान उन्होने भी लेह लद्दाख की करीब 7077 मीटर ऊंची चोटी कुन पर फतह हासिल करते हुए भारतीय तिरंगा फहराया है। जिससें गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व भी उन्होने हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी  लीओंपारगिल पर चढ़कर तिरंगा फहराया था। जोनी पंडित के पिता राजू शर्मा ने बताया कि पर्वतरोही उनके बेटे ने उनका ही नही बलिक पूरे क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Connect With Us: Twitter Facebook