Famous social worker Kanchan Sagar : प्रसिद्ध समाज सेविका कंचन सागर हिन्दी गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित

0
385
Panipat News-Famous social worker Kanchan Sagar
Panipat News-Famous social worker Kanchan Sagar
Aaj Samaj (आज समाज),Famous social worker Kanchan Sagar, पानीपत: साहित्य अर्पण हिन्दी साहित्यिक अन्तर्राष्ट्रीय मंच द्वारा एक जुलाई 2023 को भारत के हिन्दी साहित्यकारों और लेखक-लेखिकाओं को  हिन्दी गौरव सम्मान 2023 दे कर सम्मानित किया गया। जिन में पानीपत की प्रसिद्ध समाज सेविका कंचन सागर को उन के लेख “अपने बच्चों को सही संस्कार दें” के लिए साहित्य अर्पण हिन्दी साहित्यिक अन्तर्राष्ट्रीय मंच की संस्थापिका दुबई की नेहा शर्मा ने ई-सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। यह जानकारी स्वयं कंचन सागर ने दी। उन्होंने कहा कि यह मंच नए और पुराने सभी को हिन्दी का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। सम्मान पत्र मिलने पर उन्हें उन के परिजनों, नारी कल्याण समिति और इन्नरव्हील कल्ब पानीपत मिडटाउन की सदस्याओं ने बधाई दी है।

Connect With Us: Twitter Facebook