Aaj Samaj (आज समाज),Fairs On Purnima,पानीपत: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के पावन पर्व पर दूर दराज आए हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया तथा श्रद्धापूर्वक अन्न व वस्त्र का दान किया इस दौरान अनेक जगहों पर भण्डारो का भी आयोजन किया गया श्रद्धालुओं ने हलवा सब्जी पूरी के प्रसाद का जमकर आनंद उठाया। पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं दूर-दराज से निजी व किराए के वाहनों से यमुना नदी पर पहुंचे और पूरी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर यमुना मे स्नान कर पूजा अर्चना कर सुख शान्ति की कामना की। सत्यनारायण शास्त्री ने पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि इस दिन यमुना नदी में स्नान करने के बाद दान करने से बहुत बडे पुण्य की प्राप्ति होती है और और भगवान की विशेष कृपा होती है।

वाहन चालकों की जमकर चांदी हुई
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर वाहन चालकों ने हर वर्ष की तरह किराया बढा दिया, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। बल्कि बढ़ा किराया देकर भी श्रद्धालु पूरा दिन स्नान करने आते रहे। बताया जाता है कि पानीपत से यमुना पुल तक 20 रुपए और सनौली खुर्द से 15 रुपए किराया लगता था। लेकिन श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखकर वाहन चालकों ने यमुना नदी में स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं से पानीपत से यमुना पुल तक 40 से 50 रूपए और सनौली से यमुना पुल तक 20 रुपए तक किराया लिया। जिस कारण वाहन चालकों की जमकर चांदी हुई।
यह भी पढ़ें : Miyazaki Mango: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में उगाया दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें : Congress Leader Sam Pitroda: सबसे अधिक आबादी वाले देश के पीएम मोदी हर जगह सम्मान के हकदार