कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार व एचपीजीसीएल मैनेजमेंट के खिलाफ रोष किया

0
390
Panipat News/Employees raged against Haryana Government and HPGCL Management
Panipat News/Employees raged against Haryana Government and HPGCL Management
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शुक्रवार को केन्द्रीय परिषद के आदेशानुसार एचएसईबी वर्कर्ज यूनियन हैड आफिस भिवानी की थर्मल यूनिट पानीपत के द्वारा थर्मल पानीपत के मेन गेट पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे हरियाणा सरकार व एचपीजीसीएल मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय परिषद में उप महासचिव जयवीर मान ने की और अपने अध्यक्षीय भाषण में हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें जल्द पूरी करें।

ये हैं मुख्य मांगे

 – पुरानी पेंशन को बहाल करना।
– हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करना।
– कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन लागू करना
– जोखिम भत्ता लागू करना।
– एक्स ग्रेसिया पॉलिसी को बिना शर्त लागू करना।
– सभी कर्मचारियों के लिए मेडिकल सुविधा पूर्ण रूप से लागू करना।
– शिक्षा भत्ता पांच हजार रुपए किया जाए।
– सभी बिजली कर्मियों की फ्री बिजली यूनिट बढ़ाई जाए।
– सभी कलारिकल कर्मचारियों को वर्दी व वांशिग भत्ता दिया जाए।
– बिजली संसोधन बिल 2022 को रद्द करना।
Panipat News/Employees raged against Haryana Government and HPGCL Management
Panipat News/Employees raged against Haryana Government and HPGCL Management

मांगों को लेकर बहुत बड़ा आंदोलन करेगा महासंघ

अन्य जायज मांगों को भी सरकार जल्द ही मान लें, अन्यथा एचएसईबी वर्कर्ज यूनियन सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ इन मांगों को लेकर बहुत बड़ा आंदोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। थर्मल सर्कल सैक्रेटरी सोम प्रकाश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार जल्द ही मुख्य मांगों के साथ कर्मचारियों की सभी मांगों को बातचीत के माध्यम से मान अन्यथा गम्भीर परिणाम होंगें। थर्मल यूनिट प्रधान रणधीर कैथलिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों की सभी जायज और जरूरी मांगों बहुत जल्द मान नहीं तो कर्मचारी आरपार की लड़ाई के मूड में आ चुका है जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार और मैनेजमेंट की होगी।

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

आज के रोष प्रदर्शन का संचालन यूनिट सैक्रेटरी दर्शन लाल ने किया। आज रोष प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों की मांगों से सम्बंधित ज्ञापन अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग हरियाणा के नाम, थर्मल पानीपत, चिफ इंजीनियर मनोज कुमार अग्रवाल को सौंपा गया। और हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एचएसईबी वर्कर्ज यूनियन हैड आफिस भिवानी 9 जनवरी  2023 को हरियाणा के सभी जिलों में रोष प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम कर्मचारियों की मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपेगी। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए वो इस प्रकार है सर्वप्रथम, अशोक खासा, चन्द्रपाल चांवरिया, सुनील सैनी, जयवीर शर्मा, संजय पांचाल, धर्मवीर नेहरा, राकेश बूरा, सुखबीर लठवाल, राकेश शर्मा नरेश देसवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : सीएम ने वीसी जरिए जिला को दी 425 करोड की सौगात

ये भी पढ़ें : कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की अपील

ये भी पढ़ें : नए साल के उपलक्ष में ओपन शैल्टर होम पटीकरा में कार्यक्रम आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook