Panipat News डाॅ. एम. के. के. आर्य मॉडल स्कूल में क्लासरूम से क्लिनिक तक युवा लड़कियों के स्वास्थ्य पर परिचर्चा 

0
62
Discussion on young girls' health from classroom to clinic
पानीपत। डॉ .एम. के. के. आर्य मॉडल स्कूल में क्लास रूम से क्लिनिक तक युवा लड़कियों के लिए स्वास्थ्य पर अंतर्दृष्टि के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रियाकलाप में विद्यालय की अध्यापिकाएं उपस्थित रही। इसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर आयुषी त्यागी जो मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। डॉक्टर आयुषी ने बताया कि यौवन एक विशेष समय है। जब आपका शरीर अधिक परिपक्व होने के लिए परिवर्तनों से गुजरता है। ये परिवर्तन आपके शरीर में विशेष हार्मोन के कारण होते हैं। एक महत्वपूर्ण परिवर्तन यह है कि लड़कियों को मासिक धर्म शुरू हो जाता है। मासिक धर्म बड़े होने का एक सामान्य और स्वस्थ हिस्सा है। किशोरावस्था वाली तमाम लड़कियां एनीमिया की शिकार होने के अत्यधिक जोखिम के अलावा, यौन स्वास्थ्य को लेकर बेहद कम जागरूकता, कुपोषण और मानसिक स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से भी जूझ रही हैं। यह सुनिश्चित करना कि किशोर लड़कियों को पर्याप्त भोजन, आयरन और फोलेट सप्लीमेंट्स, और आयरन और आयोडीन-फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ मिलें, साथ ही उन्हें अपनी पहली गर्भावस्था में देरी करने और यौन संचारित संक्रमणों और अन्य बीमारियों से खुद को बचाने में मदद करना, लड़कियों को स्वस्थ महिला बनने में मदद कर सकता है। इस क्रियाकलाप में विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुप परासर, शैक्षिक सलाहकार मंजू सेतिया, भाषा और गतिविधि प्रभारी मीरा मारवाह  ने कहा कि हमें समय-समय पर विद्यालय में किशोरियों के लिए इस प्रकार के क्रियाकलापों का आयोजन करते रहना चाहिए जिससे उनकी स्वास्थ्य  शिक्षा को और ज्यादा बेहतर बनाया जा सके।