Panipat News राजनीतिक पार्टियों से मांग, जनसंख्या के हिसाब से सेन समाज को राजनीतिक भागीदारी दी जाए : सुखदेव सेन डोलिया 

0
290
Demand from political parties, Sen community should be given political participation according to population
पानीपत। सेन समाज हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव सैन डोलिया ने प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों से मांग की है कि जनसंख्या के हिसाब से सेन समाज को राजनीतिक भागीदारी दी जाए। इसके लिए बाकायदा सेन समाज की कोर कमेटी ने हरियाणा की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं को पत्र लिखकर मांग की गई है। सेन समाज को कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव सेन डोलिया ने बताया कि राजनीतिक उपेक्षा के कारण उनका समाज सामाजिक और आर्थिक तौर पर पूरी तरह से पीछे गया है। लेकिन अब समाज में जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी स्वयं समाज को उचित प्रतिनिधित्व और मान सम्मान देगी समाज तन मन धन से उसके साथ खड़ा होगा। पिछले लंबे समय से सेन समाज मान सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने भी समाज की इस मांग को पुरजोर तरीके से रखा गया है। यदि कोई भी पार्टी सेन समाज को राजनीतिक भागीदारी देकर मान सम्मान करती है तो पूरे प्रदेश का सेन समाज एकजुट होकर उस पार्टी को समर्थन करेगा।