Dead Body Found Hanging In A Hotel : पानीपत के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

0
349
Panipat News-Dead Body Found Hanging In A Hotel
Panipat News-Dead Body Found Hanging In A Hotel
Aaj Samaj (आज समाज),Dead Body Found Hanging In A Hotel,पानीपत : शहर के एक होटल के कमरे में करीब 47 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। कई दिनों से कमरा बंद होने व दुर्गंध आने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में होटल मालिक को सूचित किया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जिसके बाद देखा कि व्यक्ति पंखे पर कपड़े के फंदे से लटका हुआ था। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर जांच की। सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है।

उसके पास दो लोग मिलने आते थे

जानकारी मुताबिक जांच में मृतक की पहचान हेम करण पुत्र रणबीर, निवासी गांव बहाली आनंदपुर (रोहतक) के रूप में हुई है। शहर की बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित में अंबिका होटल के रिकॉर्ड के अनुसार हेम करण ने उक्त कमरा 21 मई को लिया था। इसके बाद से वह इसी में रह रहा है। उसके पास दो लोग मिलने आते थे। जोकि उसे पैसे भी दे कर जाते थे। रोजाना कमरे में ही शराब पार्टी करते थे। मगर, हेम करण कमरे से बाहर नहीं आता था। अब पिछले करीब 3 दिन से न ही हेम करण के जानकार होटल में आए और न ही हेमकरण का कमरा खुला। जिसके बाद शक गहराया और जांच के दौरान वह फंदे से लटका मिला। उसके शव से रक्त रिसाव हो रहा था।