Panipat News मुख्यमंत्री नायाब सिंह आगामी 4 सितंबर को पानीपत शहर में जनसंवाद रोड शो करेंगे

0
168
CM Nayab Singh will hold Jan Samvad Road Show in Panipat on September 4
पानीपत। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत हरियाणा का मुख्यमंत्री नायाब सिंह आगामी 4 सितंबर को पानीपत शहर में जनसंवाद रोड शो करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने अपने सेक्टर 6 कार्यालय में आयोजित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और निवर्तमान पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। इस अवसर पर पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई। इस बैठक को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश नागरू, गजेंद्र सलूजा,इंदू कुकरेजा,रविंद्र भाटिया, डॉ हेमा रमन,सुनील कंसल, मंडल अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, हरीश कटारिया, वीरेंद्र तनेजा, तरसेम गर्ग, जसमेर शर्मा, अशोक कटारिया, समुद्र जागलान ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का आगामी 4 सितंबर को ऐतिहासिक स्वागत भी किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि यू तो भाजपा बारों महीने सातों दिन चुनाव में मूड में रहती है लेकिन जब से मुख्यमंत्री नायब सिंह  ने सभी वर्गो के लिए अनेक कल्याणकारी घोषणाएं की है तब से कार्यकर्ताओं में विशेष जोश का संचार हुआ है और कार्यकर्ता ही नही सभी मतदाता 1 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे है उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को  गुरुग्राम में भाजपा का वैचारिक मंथन कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें भारत की जानी मानी हस्तियां भाग लेगी और हरियाणा के विकास के लिए भी इस बैठक मे विशेष मंथन किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने भी इस रोड शो को सफल बनाने के लिए भी अनेक सुझाव दिए उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी पूर्ण सहयोग दे उन्होंने पुन: दोहराया कि इस ऐतिहासिक जिला पानीपत में मुख्यमंत्री का स्वागत भी एतेहासिक होगा।