मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पानीपत में किया अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन

0
277
CM Naib Singh inaugurated orphan and old age home in Panipat

पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जनसेवा समिति संस्थान रोहतक की पानीपत शाखा के तत्वावधान में रविवार को सौंधापूर गांव में अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह आश्रम जरूरतमंदों व असहायों की मदद में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है जो सामाजिक क्षेत्र में दूसरों के लिए सेवाभाव को लेकर कार्य करते हैं।

वृद्ध आश्रम का दौरा कर वृद्ध व अनाथ लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना

उन्होंने कहा कि इस देश के निर्माण में संतों, महापुरुषों का महत्वपूर्ण स्थान है। सेवा के लिए ये महापुरुष हमेशा प्रेरणादायक साबित होते रहेंगे। उन्होंने संस्थान को 21 लाख रुपए की राशि अपने निजी कोष से सहायतार्थ प्रदान करने की घोषणा की व जरूरत पड़ने पर और सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने वृद्ध आश्रम का दौरा कर वृद्ध व अनाथ लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी पूछा।

राज्यमंत्री महिपाल और राज्य सभा सांसद कृष्ण पंवार ने की 11 -11 लाख देने की घोषणा

राज्यमंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि मैं सदा आश्रम के साथ खड़ा हूं और रामनिवास गुप्ता और मेरे बड़े भाई हरपाल जो कि इस संस्थान के सदस्य भी हैं, इस नेक काम में जो मेरी सेवा लगाएंगे में करने को तैयार हूं।उन्होंने अपने निजी कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं राज्य सभा सांसद कृष्ण पंवार पवार ने कहा कि इस से बड़ा कार्य मानवता की सेवा में नहीं हो सकता। आश्रम जब बन रहा था तब 11 लाख रुपए की सेवा दी थी। आज इस उद्घाटन और भवन बनकर तैयार होने से बहुत ही मन प्रसन्न है। आज फिर से 11 लाख देने की घोषणा करता हूं।

पानीपत के 104 परिवार इस काम में विशेष सहयोगी बने

जन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर ने बताया कि 9 वां आश्रम पानीपत में बना। इसी कड़ी में आने वाली 14 जुलाई को बहादुरगढ़ में भी एक आश्रम बनने जा रहा है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की सेवा जिनका कोई नहीं है. उन लोगों की इस संस्थान में सेवा की जाती है। सभी पानीपत के सहयोगियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईडी रिफाइनरी एम एल डहरिया ने की और कहा कि मेरे से जो भी सहयोग होगा में जरूर करूंगा। संस्था के चेयरमैन रामनिवास गुप्ता एवं प्रधान सतीश गोयल ने मुख्य मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद किया एवं बताया कि पूरे पानीपत के 104 परिवार इस काम में विशेष सहयोगी बने और अन्य सेवा के लिए कई लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ये रहे मौजूद

सभी लोगों का इस नेक कार्य में सहयोग का धन्यवाद किया। आज इस आयोजन में स्वामी परमानंद, शहरी विधायक प्रमोद विज, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रामनिवास गुप्ता ,सतीश गोयल ,राधे श्याम गुप्ता ,सुरेश तायल, अशोक गुप्ता, सिया राम गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव गर्ग, श्रीभगवान अग्रवाल, अनिल बंसल, प्रदीप तायल, ईश्वर अग्रवाल, सुरेश काबरा, हरीश बंसल, अतुल मित्तल, विनोद धमीजा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, सरदार भूपेंद्र सिंह राजेंद्र खुराना आदि मौजूद रहे।