Panipat News मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी पानीपत को सौगात, 23 करोड़ 22 लाख की लागत से बनेगा अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन

0
88
Panipat News Chief Minister Nayab Saini gave a gift to Panipat
पानीपत। पानीपत के औद्योगिक क्षेत्रो एवं आम क्षेत्रों में आगजनी की होने वाली समस्या से निजात के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन की सौगात दी है। 23 करोड़ 22 लाख की लागत से नया दमकल केंद्र बनाया जाएगा। लंबे समय से विधायक प्रमोद विज दमकल केंद्र बनाने हेतु प्रयासरत थे। शहरी विकास प्राधिकरण विभाग ने अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन बनाने हेतु पानीपत के ओद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 25 पार्ट -2 में 2 एकड़ की भूमि आवंटित की है।  पानीपत शहर में अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन बनाना पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी तो कई महीने पहले मिल गई थी। अब विभाग के द्वारा फायर स्टेशन बनाने का टेंडर लगा दिया गया है। इस अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन के बन जाने से शहर के औद्योगिक क्षेत्रो को लाभ तो मिलेगा ही साथ में शहर के रिहाइसी क्षेत्रों में भविष्य में होने वाली आगजनी की घटनाओ पर आसानी से काबू पाया जा सकेगा। एवं दमकल वाहनों को खड़ा करने हेतु एक उपयुक्त स्थान मिलेगा |इसके पूर्व विधायक विज के प्रयासों से पानीपत को 12 दमकल वाहनों की सौगात मिल चुकी है।

उद्योग जगत के लोगों ने व्यक्त की खुशी

शहर को अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन की सौगात मिलने से उद्योग जगत् के लोगो ने खुशी व्यक्त की है। यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी के प्रेसिडेंट रमन छाबड़ा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा की शहर में अल्ट्रा फायर स्टेशन बन जाने से ओद्योगिक क्षेत्रो में भविष्य में होने वाली आगजनी की घटनाओ पर आसानी से काबू पाया जा सकेगा।

यह होंगी सुविधाए

आधुनिक दमकल केंद्र में सम्बंधित विभाग के अधिकारियो के कार्य हेतु ऑफिस एवं रहने हेतु मकान की भी सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त परिसर में आग बुझाने हेतु आधुनिक मशीने ,मॉडर्न इक्विपमेंट एवं आग बुझाने वाली गैसे और बड़ी बिल्डिंग में आगजनी होने पर आग बुझाने वाले आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे एवं मॉडर्न फायर स्टेशन में माक ड्रिल और फायर उपकरण रखने के लिए स्थान बनाया जायेगा।  दमकल केंद्र में वाटर ब्राउजर, फायर फाइटर और बुलेट फायर जैसे आधुनिक उपकरण होंगे।

विधायक विज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

आधुनिक दमकल केंद्र को बनाने हेतु टेंडर लगने पर विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मै स्वयं को सौभाग्यशाली समझाता हूं कि मै उस दौर में विधायक के तौर पर कार्य कर रहा हूं। जब प्रदेश के नेतृत्व की कमान मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथो में है | मुझे पानीपत के विकास हेतु उनका विशेष आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिला है। जल्द ही शहर में आधुनिक दमकल केंद्र बनाने का कार्य किया जायेगा। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से हिसाब मांगती है लेकिन हुड्डा के कार्यकाल का हिसाब नहीं देते बीते 60 सालों में कांग्रेस ने पानीपत के उद्योगों की चिंता नहीं की लेकिन भाजपा सरकार ने पानीपत के उद्योगों की चिंता करते हुए अनेक सौगातें दी है।