Chief Minister Manohar Lal’s 69th Birthday : जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सेवा भारती में स्कूली बच्चों संग मनाया मुख्य मंत्री का जन्मदिन
Panipat News/Chief Minister Manohar Lal's 69th Birthday
Aaj Samaj (आज समाज),Chief Minister Manohar Lal’s 69th Birthday,पानीपत : जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जाटल रोड शास्त्री कॉलोनी स्थित सेवा भारती स्कूल में गरीब बच्चों के संग मुख्य मंत्री का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर डॉ अर्चना गुप्ता ने बच्चों के खून की जांच करवाकर जिन बच्चों में खून की मात्रा कम पाई गई उनको आयरन की गोलियां अल्बेंडाजोल तथा गुड चना दिया। मुख्य मंत्री मनोहर लाल का शुक्रवार 5 मई को 69वां जन्मदिन है। ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने इसी उपलक्ष्य में 69 दीपक भी प्रज्वलित किए।
मुख्य मंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
इस मौके पर उन्होंने मुख्य मंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्य मंत्री का मनोहर लाल का जीवन सदा दीपक की भांति प्रकाश मान रहे। उन्होंने कामना की कि प्रदेश को मनोहर लाल का लंबे समय तक नेतृत्व मिलता रहे, ताकि विकास की रफ्तार इसी प्रकार तेज गति से आगे बढ़ती रहे। इस मौके पर उनके साथ जिला भाजपा महा मंत्री रविंदर भाटिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया, डॉ जगजीत आहूजा तथा अनिल मित्तल मौजूद रहे।