Panipat News : दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता संजय अग्रवाल के कार्यालय पर जशन

0
124
Celebration at the office of BJP leader Sanjay Aggarwal on BJP's historic victory in Delhi.

(Panipat News) पानीपत। दिल्ली में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर पानीपत जिले के भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने अपने कार्यालय पर जशन बनाया। इस दौरान भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने साथियों के साथ दिल्ली में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बाटी और कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली के लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है ऐसे में पूरे दिल्ली के लोगों को भाजपा के साथ उनके उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय हरियाणा के लोगों को भी जाता है क्योंकि पिछले 1 महीने से हरियाणा भाजपा के साथी दिन प्रतिदिन दिल्ली में प्रचार के लिए लगे हुए थे।

वहीं भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने जीत का श्रेय हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी दिया और कहां की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के चुनाव में प्रचार कर नई जान फूंकने का कार्य किया। जिससे दिल्ली के लोगों को भाजपा के कार्य शैली पर और ज्यादा विश्वास हुआ और 5 फरवरी के चुनाव में भाजपा को अपना कीमती मत देकर 25 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी करवाई।

हरियाणा भाजपा की कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की मेहनत के कारण आज दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है

वहीं भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि हमारे करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया जी हरियाणा सरकार के मंत्री महिपाल ढांडा एवं पानीपत शहरी विधानसभा से विधायक प्रमोद विज ने दिल्ली चुनाव में प्रचार के दौरान दिल्ली के लोगों को विश्वास दिलाया कि उनके उज्जवल भविष्य एवं दिल्ली के विकास के लिए केवल भाजपा ही कार्य कर सकती है। हरियाणा भाजपा की कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की मेहनत के कारण आज दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने यह भी कहा कि आने वाली नगर निगम चुनाव में यह साफ हो गया है कि पानीपत की 26 के 26 पार्षद एवं पानीपत नगर निगम का मेयर भाजपा का होगा।

Panipat News : हर घर सूर्य नमस्कार अभियान मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत आईबी कॉलेज में योगसत्र का आयोजन