Panipat News गोली से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

0
70
Panipat News Bullet injured woman dies during treatment
Panipat News Bullet injured woman dies during treatment
खरखौदा:  2 दिन पहले रंजिशन महिला को गोली मारकर आरोपी फरार हो गया था। घायल महिला को दिल्ली के मैक्स सुपर स्पैसिलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने उसकी गोली निकाल दी थी। लेकिन पित्त की थैली व शरीर की कई नसें गोली से बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी थी। चिकित्सकों ने गोली निकालने के बाद करीब 48 घंटे का समय दिया  था। लेकिन घायल बेबी जिंदगी से हार गई और 48 घंटे का समय पूरा नहीं कर पाई। उनके लड़के विक्की का कहना है कि पुलिस उनके मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया  गया तो वे पुलिस कमीश्नर से मिलकर आईओ की शिकायत भी करेंगे। क्योंकि अभी तक ना तो सीसीटीवी फुटेज देखी गई है और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया  है। एसीपी जीत सिंह बेनीवाल का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।