पानीपत में भाई ने की बहन की हत्या

0
135
Panipat News/Brother killed sister in Panipat
Panipat News/Brother killed sister in Panipat

आज समाज डिजिटल, पानीपत :

 

पानीपत : समालखा शहर के भापरा में भाई द्वारा बहन की जान लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जिला बेतिया हाल किरायेदार भापरा समालखा महिला विभा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करती है। उसके पास 7 बच्चे थे। मैंने सबसे बड़ी बेटी मौसम की शादी कर रखी है। बाकी सभी बच्चे अविवाहित है। उसने बताया कि 31 मार्च को शाम के समय वह सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी समालखा गई हुई थी। बच्चे घर पर थे। जब वह शाम करीब 7 बजे सब्जी लेकर वापिस घर पहुंची तो 16 वर्षीय बेटी वर्षा बेहोश पड़ी हुई थी।

 

 

Panipat News/Brother killed sister in Panipat
Panipat News/Brother killed sister in Panipat

 

 

वर्षा के साथ मारपीट कर उसका सिर 2-3 बार दीवार पर मारा

बेटी चंदा ने बताया कि सुधीर व वर्षा की आपस में कहासुनी हो गई और सुधीर ने वर्षा के साथ मारपीट कर उसका सिर 2-3 बार दीवार पर मारा। जिस कारण वह बेहोश हो गई थी। जिसे इलाज के लिए समालखा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे पानीपत के बाद पी.जी.आई. खानपुर रेफर कर दिया। 4 अप्रैल को पी.जी.आई. खानपुर में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समालखा एवं सब इंस्पेक्टर बंसी लाल का कहना है कि विभा देवी के ब्यान पर बेटे सुधीर कुमार झा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पी.जी.आई. खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें : सांसद कार्तिक शर्मा ने नदियों में प्रदूषण का मामला उठाया

यह भी पढ़ें : फसल बर्बादी के मुआवजे की मांग को लेकर 6 अप्रैल को सड़कों पर उतरेंगे किसान

यह भी पढ़ें : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 28 मई को जींद में करेगा जोरदार रैली : शिवदत्त शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook