Panipat News सी.एम कप खो-खो खेल प्रतियोगिता में लड़कों व लड़कियों की टीम रही प्रथम

0
77
खरखौदा। खांडा रोड़ स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सी.एम कप  टूर्नामेंट में खो-खो व कबड्डी खेलों में हिस्सा लिया। ये प्रतियोगिताएं खरखौदा ब्लॉक में 8 अगस्त वीरवार को कराई गई थी। इसमें खरखौदा ब्लॉक से कुल खो-खो लड़कों की 16 तथा खो-खो लड़कियों की 8 टीमों ने भाग लिया। जिसमें से कल्पना चावला विद्यापीठ की खो-खो लड़कों व लड़कियों दोनों ही टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में लड़कों की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अब खो-खो लड़कियों व लड़कों की  टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है।