Panipat News विधायक प्रमोद विज के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

0
68
Panipat News BJP Yuva Morcha took out a grand tricolor yatra under the leadership of MLA Pramod Vij
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी के शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज के नेतृत्व में शहरी विधानसभा में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का बीते सोमवार को आयोजन किया गया I तिरंगा यात्रा में शहर के आम नागरिको एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने भी सहभागिता की विधायक बच्चों के साथ देशभक्ति के गानों में जमकर नाचे। कार्यक्रम में भाजपा पानीपत के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट एवं महामंत्री रोशन लाल महला जिला उपाध्यक्ष डॉ. हेमा रमन, महिला मोर्चा महामंत्री सोनिया गाबा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर आर्य, महामंत्री योगेश शर्मा, रविंद्र सैनी समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में सहभागी होकर यात्रा को सफल बनाया एवं सम्मिलित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक प्रमोद विज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर जवानों की शहादत को भूलना नहीं है, युवाओं को देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए शहीदों के बताये हुए मार्ग पर चलते रहना होगा।