आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत : बापौली स्थित किसान भवन में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कुरुक्षेत्र के सांसद व भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद नायब सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से काम करें और अपने भूत को मजबूत करें अगर वह अपने बूथ पर जीत गए तो केंद्र सरकार में उनके पूर्ण बहुमत से सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। सांसद सैनी ने कहा भाजपा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है।

लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार देश में लानी होगी
अगर हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और देश को मजबूत करना है तो लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार देश में लानी होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा, ताकि हिंदुस्तान विश्व गुरु बन सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण छोकर कीवाना, राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कौशिक, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गंगाराम स्वामी, सनौली मंडल अध्यक्ष बलवान शर्मा, पूर्व मंडल प्रभारी रणजीत कौशिक, मंडल अध्यक्ष पितांबर रावल, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना, नारायण बैरागी, प्रयास रावल, रविंदर, बिट्टू प्रजापत, रामनिवास शर्मा, इमरान, कोमल सैनी, अतर सिंह रावल, जीता, तेजपाल रावल और मोनू जोगी आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : मोटापे की सर्जरी से डायबिटीज के साथ लिवर रोगों में भी राहत
यह भी पढ़ें : अपने दांतों व मसूड़ों का ऐसे रखें ख्याल
यह भी पढ़ें : प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाए–एसएचओ