Aaj Samaj (आज समाज),BJP Mahila Morcha, पानीपत : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार पानीपत पहुंची। पानीपत पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी ने जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता संग मिलकर उनका जोरदार अभिनन्दन किया। अपने सम्बोधन में महिला कार्यकर्ताओं को बोलते हुए सुनीता दांगी ने कहा की उन्हें 2024 के चुनावों में अपनी ताकत का एहसास विपक्षी दलों को करवाना ही होगा। इसके लिए उन्होंने जिला कार्यकारिणी को हर बूथ पर 100 नई महिला कार्यकर्त्ता जोड़ने का निर्देश दिया।
महिला मोर्चा की ताकत को बढ़ाने के टिप्स भी दिए
प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने बताया महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अपनी नियुक्ति के बाद से लगातार प्रत्येक जिले में जाकर महिला कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम कर रही हैं। इस अवसर पर करनाल के सांसद संजय भाटिया भी पुरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे तथा उन्होंने महिला मोर्चा की ताकत को बढ़ाने के टिप्स भी दिए, जिसपर कार्यक्रम में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पार्षद तथा वरिष्ठ नेता लोकेश नांगरू,महिला मोर्चा प्रभारी पूनम भटनागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बेला भाटिया, अध्यक्ष इंदु कुकरेजा, महामंत्री उर्वशी गोयल, रेनू धीमान, मोना शर्मा इत्यादि महिला पदाधिकारी तथा मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें : Bharatiya Prajapati Heroes Organization : 28 मई को गन्नौर में मनाया जाएगा बीपीएचओ का 10वां स्थापना दिवस
यह भी पढ़ें : Twentieth Shri Shyam Vandana Festival : बीसवां श्री श्याम वंदना महोत्सव; धूमधाम से हुआ आयोजित