Panipat News भाजपा ने निवर्तमान पार्षद कोमल सैनी को बनाया महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष 

0
62
Panipat News BJP made outgoing councilor Komal Saini the district president of Mahila Morcha
पानीपत। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले महिला मोर्चा में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने आशु सत्यवान शेरा को मोर्चा की जिलाध्यक्ष से बदल दिया है। उनको प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। शहर के वार्ड-11 की निवर्तमान पार्षद कोमल सैनी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया है।

आशु सत्यवान शेरा जिला परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। उनको पिछले दिनों ही भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके पति सत्यवान शेरा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे इसराना विधानसभा से चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। पार्टी में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर तैयारी और तेज कर दी थी। उन्होंने गत दिनों की मोर्चा की बैठक ली थी। इसके अलावा पार्टी की बैठकों में सक्रिय रहती थी।