Panipat News भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी ही नहीं विश्व की सबसे अधिक अनुशासित पार्टी भी है : नीरू विज

0
5
BJP is not only the largest political party in the world but also the most disciplined party in the world
BJP is not only the largest political party in the world but also the most disciplined party in the world

पानीपत। भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी ही नहीं विश्व की सबसे अधिक अनुशासित पार्टी भी है बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन काफी मजबूत है और संगठन की सफलता से ही सरकार का गठन होता है हरियाणा सरकार ने अपने गत 10 साल के शासन में हरियाणा की तस्वीर बदलने का काम किया है।

यह बात पानीपत की समाजसेवी एवं महिला सशक्तिकरण की पक्षधर नीरू विज ने पानीपत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के तहत कही। इस दौरान उनके साथ पूर्व पार्षद चंचल सहगल, पूर्व मेयर अवनीत कौर, संतोष ठक्कर, निशा बंसल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।