- भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेन्द्र सलूजा ने कार्यकर्ताओं सहित सुना प्रधान मंत्री मोदी का उद्बोधन
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जहां देश प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में नए नए आयाम गढ़ रहा है, वहीं अपनी संस्कृति का लोहा भी विश्व में मनवा रहा है। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेन्द्र सलूजा ने शहरी विधान सभा के बुथ क्रमांक 148 पर प्रधानमत्री मोदी का उद्बोधन सुनने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। गजेंद्र सलूजा ने कहा कि राष्ट्र के विकास, गौरव व संस्कृति का सम्मान बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रधान मंत्री मोदी के आह्वान को आत्मसात करते हुए अथक परिश्रम करे।
घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया
गजेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा देश का खोया गौरव पुनः स्थापित करने को कृत संकल्पित है। इस से पूर्व गजेंद्र सलूजा ने अपने घर कई पन्ना प्रमुखों के साथ साथ अन्य लोगों के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला भाजपा मीडिया सह प्रमुख सुनीता गोयल, राजपाल सहगल, कपिल सहगल, तिलक राज, नरेन्द्र तकियार, मुकुंद, सुनील आबेरोय मोजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सांसद कार्तिक शर्मा ने नदियों में प्रदूषण का मामला उठाया
यह भी पढ़ें : फसल बर्बादी के मुआवजे की मांग को लेकर 6 अप्रैल को सड़कों पर उतरेंगे किसान
यह भी पढ़ें : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 28 मई को जींद में करेगा जोरदार रैली : शिवदत्त शर्मा