हिमाचल में भारी बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : सलूजा

0
207
Panipat News/BJP government will be formed with huge majority in Himachal: Saluja
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। हिमाचल प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेन्द्र सलूजा ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव सम्पन्न होने के बाद पानीपत लौटने पर अपने सनौली रोड स्थित कार्यालय पर कहे। सलूजा ने कहा कि हिमाचल की जनता भावनात्मक रूप से प्रधान मंत्री मोदी के साथ जुड़ी है। हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़ी संखया में पूर्व सैनिक है। वो सभी वन रैंक वन पेंशन योजना लागू होने से प्रधान मंत्री मोदी से खुश हैं।

डबल इंजन के सरकार बनाना जरूरी

हिमाचल के बहुत से लोग भारतीय सेना ने सेवाएं दे रहे है। वे लोग सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक से बहुत खुश है। साथ ही सेना को हथियारों के साजो सामान से सक्षम बनाया, इसलिए सब खुश है। मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने अनेकों जनहित के काम किया है। लोग तेज गति से विकास चाहते है, जिसके लिए डबल इंजन के सरकार बनाना जरूरी है। इसलिए हिमाचल की प्रबुद्ध जनता भाजापा की डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। आपको बता दें कि गजेन्द्र सलूजा विधानसभा हेतु हिमाचल में प्रवासी जिला प्रभारी के रुप में कई मास से पार्टी की सेवा कर रहे थे। उनको धरातल की पूरी जानकारी है।

ये भी पढ़ें : रोहतक के गणमान्य नागरिकों ने पी जी आई एम एस के छात्रों के साथ धरना दिया

ये भी पढ़ें : उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

ये भी पढ़ें जियो ट्रू5जी नेटवर्क पर चलेंगे ओप्पो के स्मार्टफोन

ये भी पढ़ें : विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook