ज़िला भाजपा ने राष्ट्रपति के प्रति अमर्यादित शब्दों के प्रयोग के विरोध में फूंका नेता प्रति पक्ष अधीर रंजन चौधरी व कांग्रेस का पुतला

0
244
Panipat News/BJP furious for calling the President the wife of the nation
Panipat News/BJP furious for calling the President the wife of the nation

आज समाज डिजिटल, Panipat News :

पानीपत। ज़िला भाजपा ने हुडा सेक्टर 12 में लोक सभा में नेता प्रति पक्ष अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति के प्रति अशोभनीय टिप्पणी के विरोधी में अधीर रंजन चौधरी व कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ता अधीर रंजन चौधरी मुर्दाबाद व कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। जन समूह को संबोधित करते हुए ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना ने कहा कि कांग्रेस अपनी सोच से ऊपर उठ नहीं पा रही कांग्रेस नेता आज भी अपने को देश, संविधान व कानून से ऊपर समझते है। उन्होंने कहा का नेता प्रति पक्ष लोकसभा अधीर रंजन चौधरी का राष्ट्रपति को राष्ट्र पत्नी कहना अशोभनीय है। डॉ अर्चना ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति होना पचा नहीं पा रही है। डॉ अर्चना ने कहा कि लगातार हार से कांग्रेस पार्टी हताश व निराशा में डूबी तभी बौखलाहट में राष्ट्रपति की शान में इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं।

कांग्रेस हार से मर्यादा भूली

ये टिप्पणी महिलाओं के  प्रति असंवेदनशीलता की प्रकाष्ठा है। डॉ अर्चना ने कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि इस घटिया ब्यान से कांग्रेस का महिला विरोधी, गरीब विरोधी व आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया। देश का बच्चा बच्चा पहले ही कांग्रेस का गरीब, आदिवासी व महिला विरोधी चेहरा जानता था अब खुल कर समाने आ गया। डॉ अर्चना ने अधीर रंजन चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो सदन में नेता प्रति पक्ष है। उनको इस बात का पूरा भान है कि द्रोपदी मुर्मू अब देश के सबसे बड़े सैंवाधनिक पद पर विराज मान है। उन ऐसी टिप्पणी नहीं की जा सकती। ये द्रोपदी मुर्मू का अपमान नहीं, अब पूरे देश का अपमान है। ज़िला भाजपा उनके इस ब्यान को घोर निन्दा करती है। उनसे मांग करती है की वो राष्ट्रपति व पूरे देश से माफी मांगे। साथ कांग्रेस पार्टी भी देश से माफी मांगे, क्योंकि वो लोक सभा में नेता प्रति
पक्ष है।

 

Panipat News/BJP furious for calling the President the wife of the nation
Panipat News/BJP furious for calling the President the wife of the nation

ये रहे मौजूद

इस इस अवसर मुख्य रूप से सुलेख डिड वाड़ा, रविंद्र भाटिया, दुष्यंत भट्ट, प्राण रनाकार, ईश कुमार राणा बालिंद्र आर्य, गंगा राम स्वामी कृष्ण आर्य, बबिता नरवाल, अनीता चावला, कपिल राणा, रविंद्र तुषामद अटावाला, विजय शर्मा, सुशील जिंदल, विशाल गोस्वामी,  सतीश सहगल,संजय गोयल पार्षद , अनिल खत्री, नरेश बेनीवाल, काकू मलिक, जतिन राणा, जय भगवान समालखा, सुधीर सेहरावत, वी एस वेदी, तरुण गोयल, विजय कुकरेजा आदि मौजूद रहे।