भाजपा जिला किसान मोर्चा ने जिला भाजपा अध्यक्ष के माध्यम से किया मुख्य मंत्री का धन्यवाद
Panipat News/BJP District Kisan Morcha thanked the Chief Minister through District BJP President
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। मुख्य मंत्री मनोहर लाल किसानों के सबसे बड़े हितैषी है। समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक फसले हरियाणा में खरीदी जाती है। मुख्य मंत्री मनोहर लाल ले देशी गाय खरीदने पर पच्चीस हजार रूपए की सब्सिडी की घोषणा कर पशु पालक व किसानों के सच्चे हितैषी होने का प्रमाण दिया है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने सेक्टर 11 पर भाजपा किसान मोर्चे के आए प्रतिनिधि मंडल मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त करने के अवसर पर कही। कल मुख्य मंत्री ने तिलहन की खेती पर 4000 रुपए व देशी गाय खरीदने पर पच्चीस हजार रुपए सब्सिडी की घोषणा करने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता से मिलकर मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।
Panipat News/BJP District Kisan Morcha thanked the Chief Minister through District BJP President
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया
डॉ अर्चना ने कहा कि देशी गाय पर सब्सिडी मिलने पर जहां किसान का भला होगा वही भारतीय संस्कृति का संरक्षण होगा। डॉ अर्चना ने कहा की जीवामृत के लिए चार ड्रम देकर किसान को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। डॉ अर्चना ने कहा की देशी कपास की खेती को बढ़ावा देने हेतु 3000 रुपए सब्सिडी देने का मुख्य मंत्री का बहुत बहुत आभार। इन सब कार्यों के लिए मुख्य मंत्री का आभार इस प्रतिनिधि मंडल में किसान मोर्चा अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया, दिनेश पुजारा, राजेश फोगाट, आजाद खलीला, मनोज दहिया, अजमेर बिंझोल, बिनु काबड़ी व प्रवीण त्यागी मौजूद रहे।