Bhagwan Parshuram Jayanti : भगवान परशुराम जयंती पर हवन यज्ञ आयोजित

0
374
Panipat News/Bhagwan Parshuram Jayanti
Panipat News/Bhagwan Parshuram Jayanti
  • आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राम रत्न शर्मा
Aaj Samaj (आज समाज),Bhagwan Parshuram Jayanti, पानीपत : सर्व ब्राह्मण समाज के जिला प्रधान राम रतन शर्मा ने शनिवार को भगवान परशुराम जयंती पर जहां राज नगर स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया। वहीं हरि नगर स्थित परशुराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। यहां पहुंचने पर राम रतन शर्मा का धर्मशाला के प्रधान सुभाष शर्मा व उनकी टीम ने फूल मालाओं से स्वागत किया तथा भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। जबकि शक्ति भक्ति धाम पीठाधीश्वर परशुराम महाराज पानीपत ब्राह्मण समाज के परम सेवक परशुराम महाराज धर्म नगरी पानीपत में समस्त ब्राह्मणों के और समस्त धर्मनगरी पानीपत को यह सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं यह समस्त पानीपत का सम्मान है।

संकल्प लेना चाहिए कि सभी के भले के लिए काम करेंगे

सभी लोगों ने भगवान परशुराम का प्रमुख हथियार फरसा भेंट किया। वहीं भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रतन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने धरती को तीन बार अधर्मियों से मुक्त कराया था। इसके अलावा राक्षसों से साधु संतो की रक्षा की। रतन शर्मा ने कहा कि सभी जीवों कल्याण करने वाले भगवान परशुराम की जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि वह भी सभी के भले के लिए काम करेंगे। इस मौके पर शक्ति भक्ति पीठाधीश्वर पंडित परशुराम महाराज को समस्त ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का परम प्रिय शस्त्र फरसा भेंट किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सोनू शर्मा, जेपी गौड़, राम लाल, मदन लाल शर्मा उपमन्यु, अशोक गौत्तम, अमित शर्मा, जगदीश शर्मा, कपिल, सुरेन्द्र शर्मा, मोहन शर्मा व मा. नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव जौरासी में भी भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। यहां पर त्रिलोक शर्मा वक शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें :  Weather 23 April 2023 Report: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में तेज हवाएं, गर्मी से राहत

यह भी पढ़ें :  Covid 23 April 2023 Update: कोरोना के नए केस कल की तुलना में आज 2081 कम

यह भी पढ़ें : Amritpal Case Update: अमृतपाल डिब्रूगढ़ जेल भेजा, गुरुद्वारे में प्रवचन देते तस्वीर सामने आई

Connect With Us: Twitter Facebook